Monday, May 20, 2024
NoiseFit Core 2 के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्सेलेरोमीटर सेंसर की सुविधा भी मिलती है। इस वॉच को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे और पिंक कलर में पेश किया गया है। Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Core 2 को सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। NoiseFit Core 2 में 1.28 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 240x240 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। वॉच में 22mm का सिलीकॉन स्ट्रैप मिलता है।
NoiseFit Core 2 को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे और पिंक कलर में पेश किया गया है। इस वॉच की भारत में कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। वॉच को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी सेल की जानकारी नहीं दी है।
NoiseFit Core 2 में SMS-कॉल के लिए क्विक रिप्लाई, रिमाइंडर, अलार्म और मौसम का भी अपडेट मिलेगा। वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कैलकुलेटर और कैमरा कंट्रोल का भी विकल्प है।
GPN News | All right Reserved 2024